हमारे देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह भारत के दूरदराज के इलाकों को बड़े बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है ताकि यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अक्सर देखने को मिलता है कि यात्री ट्रेन में सफर करते हुए अपने सामान को भूल जाते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि आप ट्रेन में या स्टेशन पर अपने भूले हुए अपने सामान को वापस पा सकते हैं। इसको लेकर भारतीय रेलवे ने खास नियम बना रखा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -