Indian Railway: भारतीय रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ट्रेनों में सफर करने से पहले टिकट खरीदना जरूरी है। अगर आप बिना ट्रेन टिकट के ट्रेन में सफर करते हैं। ऐसे में टीटीई द्वारा पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आखिर टीटीई और टीसी के बीच का अंतर क्या होता है? अक्सर लोग टीटीई और टीसी के बीच के अंतर को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी इन दोनों के बीच के अंतर को नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।