EPFO Rules: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती होंगी। सैलरी के अलावा कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को कई तरह की अन्य सुविधाएं भी देती हैं। इनके अलावा सरकार की तरफ से नियमों के मुताबिक, नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इन खातों में कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इस पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। आप इस पैसे को नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद या पेंशन के रूप में ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक पीएफ खाताधारक हैं, तो आपको ये जानना चाहिए कि कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से आपका पीएफ खाता बंद तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी वजह हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...