Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला है। इसकी गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हर रोज इन ट्रेनों में करोड़ों यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में यात्री ट्रेन में लगी चेन को खींच देते हैं। इससे ट्रेन थोड़ी देर बाद रुक जाती है।
वहीं कई बार कुछ यात्री कोई आपात स्थिति न होने के बाद भी ट्रेन चेन की पुलिंग करते हैं। बिना किसी कारण ट्रेन चेन की पुलिंग करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते हुए अगर आप पकडे़ जाते हैं तो आप पर कार्रवाई की जा सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन-किन परिस्थितियों में आप ट्रेन चेन की पुलिंग कर सकते हैं?