फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ध्यान दें: किसी वजह से करवा रहे हैं ट्रेन टिकट कैंसिल, तो पैसे बचाने के लिए पहले ही जान लें ये नियम

Mon, 02 Oct 2023 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock
Indian Railways Ticket Cancellation Rules and Regulation: आपने कभी न कभी तो भारतीय ट्रेन से सफर किया ही होगा? ट्रेन में सफर करने के दौरान आपको आरामदायक सीट, एसी कोच में एसी की सुविधा, खानपान की व्यवस्था समेत शौचालय भी ट्रेन में रहता है। ऐसे में अगर आप कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें किसी कारणवश अपनी यात्रा रद्द करनी होती है। ऐसे में वो बिना नियमों को जानें अपनी ट्रेन टिकट कैंसिल करवा लेते हैं, जिससे उन्हें रिफंड भी नहीं मिल पाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर भारतीय रेलवे के टिकट कैंसिल करवाने के क्या नियम हैं। अगली स्लाइड्स में आप इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock
यहां जानें नियम:-

तत्काल टिकट
  • ट्रेन से यात्रा करने के लिए अगर आपको टिकट नहीं मिल रहा है, तो रेलवे आपको सुविधा देता है कि आप यात्रा से एक दिन पहले (एसी के लिए सुबह 10 बजे और नॉन एसी के लिए सुबह 11 बजे) थोड़े ज्यादा पैसे देकर तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। पर अगर आप इस टिकट को कैंसिल करवाते हैं, तो आपको इसमें कोई रिफंड नहीं मिलता।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock
  • हालांकि, ये जरूर जान लीजिए कि तत्काल ट्रेन टिकट दो तरह का होता है, पहला कंफर्म और दूसरा वेटिंग तत्काल टिकट। ऐसे में अगर आप इस वेटिंग तत्काल ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाते हैं, तो इस पर कुछ चार्ज कटता है। जबकि, तत्काल ई-टिकट को आंशिक रूप से कैंसिल करने की अनुमति होती है।

4 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock
चार्ट बनने से 48 घंटे पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर कितना कैंसिलेशन चार्ज कटता है?
  • अगर आप 48 घंटे पहले किसी कारण से अपना ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो आपको फर्स्ट/एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये, एसी 2 टियर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये, एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये और सेकंड क्लास के लिए 80 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है। रेलवे इतना चार्ज काटकर टिकट के बाकी बचे पैसे आपको रिफंड कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने के क्या नियम हैं? - फोटो : Istock
ये बात भी जान लें
  • अगर आप किसी कारण 12 घंटे से कम और 4 घंटे से पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो आपको 50 प्रतिशत कैंसिलेशन चार्ज देना होता है। इसके अलावा निर्धारित डिर्पाचर से 12 घंटे पहले अपना ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने पर कैंसिलेशन चार्ज न्यूनतम फ्लैट रेट के किराए का 25% होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें