फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे चला रहा यह स्पेशल ट्रेन, जानिए डिटेल्स

Mon, 12 Jun 2023 11:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : iStock
Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में कई लोग गांव जाने या किन्हीं दूसरी जगह पर घूमने के लिए ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। इस कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में ट्रेनों में कंफर्म सीट की बुकिंग करना काफी मुश्किल काम हो गया है। इस कारण ट्रेन में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किया है। इसी कड़ी में रेलवे ने यूपी और राजस्थान ट्रेन रूट पर एक स्पेशन ट्रेन को चलाने की शुरुआत की है। इस ट्रेन का संचालन 8 जून से शुरू हो चुका है। भारतीय रेलवे की इस समर स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर से दहर का बालाजी के बीच किया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस समर स्पेशल ट्रेन के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : Istock
गोरखपुर से दहर का बालाजी की ओर चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 05011 है। वहीं वापसी के दौरान इस ट्रेन का नंबर 05012 है। यह एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : Istock
ज्यादा भीड़भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस समर स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। इस ट्रेन का संचालन 8 जून से शुरू हो चुका है। वहीं यह ट्रेन 29 जून तक चलेगी। 

Indian Railways: भारतीय रेलवे द्वारा मुफ्त में यात्रियों को दी जाती हैं ये सुविधाएं, जानिए डिटेल्स

4 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : Istock
इस ट्रेन की शुरुआत हर गुरुवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर गोरखपुर से होगी। वहीं अगले दिन यह ट्रेन सुबह 4:20 पर दहर का बालाजी पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : Istock
वहीं वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे दहर का बालाजी से रवाना होगी। वहीं दूसरे दिन यह 4:15 मिनट पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। आप इस ट्रेन में अपनी सीट की बुकिंग करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें