भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है। भारतीय ट्रेनों में हर रोज करोड़ों यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करने से पहले आपको कुछ नियमों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन नियमों की अनदेखी करते हैं तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
ट्रेन में सफर करते समय कुछ ऐसी गतिविधियां हैं जिन्हें करने पर रेलवे अधिनियम के तहत गंभीर अपराध माना गया है। इनको करने पर आपके ऊपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस कारण ट्रेन में सफर करने से पहले आपको कुछ जरूरी कानूनी प्रावधानों के बारे में जान लेना आवश्यक है, ताकि आप अपनी यात्रा को सुविधाजनक ढंग से कर सकें और आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े।