PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Date: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए अब खुशखबरी आ गई है, क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से 21वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने आ गई है। योजना से जुड़े किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार था, लेकिन अब वो इंतजार खत्म हो जाएगा।
पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना कुल 6000 रुपये का लाभ मिलता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना की अब तक कुल 20 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 21वीं किस्त की है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त आपको मिलेगी या नहीं, ये आप कैसे चेक कर सकते हैं। जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका जान सकते हैं...