फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: सेव कर लें यह जरूरी नंबर, PNR स्टेटस से लेकर ट्रेन से जुड़ी कई जानकारी मिलेगी व्हाट्सएप पर

Fri, 27 Dec 2024 04:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बदलती दुनिया में भारतीय रेलवे भी डिजिटल हो चुका है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे भी यात्रियों तक कई सेवाओं को डिजिटली पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय ट्रेनों में हर रोज बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई तरह की व्यवस्थाएं कर रखी है। हालांकि, अब हम एक डिजिटल दौर में प्रवेश कर चुके हैं। आज के समय में लोगों तक कई सर्विसेज ऑनलाइन पहुंचाई जा रही हैं। इस बदलती दुनिया में भारतीय रेलवे भी डिजिटल हो चुका है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए भारतीय रेलवे भी यात्रियों तक कई सेवाओं को डिजिटली रूप से पहुंचा रहा है।

इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बेहद ही खास चैटबोट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप भारतीय रेलवे से जुड़ी कई सेवाएं व्हाट्सएप की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। यह भारतीय रेलवे का रेलोफाई चैटबोट है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इस चैटबोट की मदद से आप ट्रेन का पीएनआर स्टेटस, ट्रेन का लाइव स्टेटस, फूड ऑर्डर, ट्रेन टिकट बुकिंग, ट्रेन का शेड्यूल, कोच पोजीशन, ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की असुविधा होने पर शिकायत दर्ज करवाने से लेकर कई दूसरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये तक का लोन ले सकते हैं आप? जानें यहां

विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे के इस चैटबोट का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इस नंबर 9881193322 को सेव करना है। नंबर को सेव करने के बाद आपको अपने मोबाइल में व्हाट्सएप को ओपन करना है।

PM Kisan: कब तक खाते में आ सकती है 19वीं किस्त? क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

व्हाट्सएप ओपन करने के बाद इस चैटबोट के मैसेज बॉक्स में जाकर आपको "Hi" लिखना है। "Hi" का मैसेज लिखने के कुछ देर बाद एक मैसेज आएगा। यहां पीएनआर स्टेटस, फूड ऑर्डर, ट्रेन स्टेटस आदि कई तरह के विकल्प दिखाई देंगे।

New Year 2024: नए साल पर बिटिया का इस सरकारी स्कीम में खोलें खाता, 21 साल की उम्र में बन जाएगी लखपति

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इन विकल्पों के नीचे "सिलेक्ट सर्विसेस" का ऑप्शन होगा, आपको उस पर क्लिक करना है। आप जिस सर्विस का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उसका चयन करके डिटेल्स भेज देनी हैं। डिटेल्स भेजने के बाद आप पीएनआर स्टेटस से लेकर फूड ऑर्डर आदि कई तरह की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

IRCTC: नए साल पर माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें