फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगा रहा स्टेशनों पर पैनिक बटन, जानिए डिटेल्स

Fri, 29 Dec 2023 12:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में सफर के समय यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए कई नियम और कायदे बनाए गए हैं। इसके अलावा भी भारतीय रेलवे, स्टेशनों के रिनोवेशन और ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाने को लेकर तेजी से काम कर रहा है। यही नहीं देश में रेल नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इन सब के अलावा भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रयासरत है। इसी को देखते हुए अब रेलवे स्टेशनों पर एक खास तरह के पैनिक बटन को लगाने पर काम चल रहा है। यह कदम खासतौर पर यात्रियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मध्य रेलवे अपने नेटवर्क से जुड़े कई स्टेशनों पर पैनिक बटन लगाने की योजना बना रहा है। पैनिक स्विच बटन लगाने को लेकर कुल 117 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
indian railway rules change in 2023 - फोटो : iStock
पैनिक बटन एक खास तरह का सुरक्षा उपकरण है। इसका उपयोग आपातकालीन स्थिति में किया जाता है। संकट की स्थिति में यात्री पैनिक बटन को उपयोग करके रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को इसको लेकर सचेत कर सकेंगे। 

4 of 5
indian railway rules change in 2023 - फोटो : iStock
पैनिक बटन की सहायता से मुसीबत के समय यात्री आरपीएफ कर्मियों से सहायता की मांग कर सकेंगे। पैनिक बटन पर लगी स्विच को आप जैसे ही दबाएंगे। उसके बाद सीधे एक अलर्ट आरपीएफ के कंट्रोल रूम में पहुंचेगा। 

New Year 2024: नए साल के मौके पर एलआईसी की इस स्कीम में करिए निवेश, जीवन भर मिलेगी 12,388 रुपये की पेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian railway rules change in 2023 - फोटो : iStock
ऐसे में अलर्ट पहुंचने के बाद यात्रियों की पहचान करके तुरंत उन तक मदद पहुंचाई जाएगी। उम्मीद की जा रही है रेलवे स्टेशनों पर पैनिक बटन लगाने का काम एक साल के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें