फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: टिकट बुकिंग के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं कई विशेष सुविधाएं, जानें इनके बारे में

Tue, 17 May 2022 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। ये देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती है। इसी वजह से इंडियन रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। देश में रोजाना बड़े पैमाने पर लोग भारतीय रेल से सफर करते हैं। हालांकि, रेले में यात्रा करने से पहले आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। बिना टिकट ट्रेन में सफर करने पर यात्रियों से पेनाल्टी वसूली जाती है। ऐसे में आपको यात्रा करने से पहले ट्रेन टिकट को जरूर बुक करा लेना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक कराने पर कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको उन्हीं सुविधाओं के बारे में बताने वाले हैं। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को ये सुविधाएं ऑफर करता है, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं इन सुविधाओं के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket - फोटो : Istock

मेडिकल की सुविधा

अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको मेडिकल की सुविधा मिलती है। अगर यात्रा करते वक्त आपकी तबियत खराब हो जाती है। इस स्थिति में आप टीटीई से संपर्क करके मेडिकल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको एक रुपये खर्च नहीं करने होंगे। ये सुविधा पूरी तरह फ्री है। 

विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket - फोटो : Istock

वेटिंग रूम की सुविधा

रेलवे आपको वेटिंग रूम की सुविधा मुफ्त में ऑफर करता है। यात्रा के दौरान अगर ट्रेन किसी कारण से लेट हो गई है। ऐसे में यात्री वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को एक रुपये का भी चार्ज नहीं देना होता है।

4 of 5
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket - फोटो : Istock

वाईफाई की सुविधा

सफर के दौरान यात्रियों को कई स्टेशन पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा भी मिलती है। फ्री वाईफाई को एक्सेस करके आप इंटरनेट का उपयोग अपने डिवाइस में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways offers these free Benefits with train ticket - फोटो : Istock

इंश्योरेंस

इंडियन रेलवे आपको ट्रेन से यात्रा करते समय इंश्योरेंस की सुविधा भी देता है। इंश्योरेंस के लिए आपसे 0.49 रुपये लिए जाते हैं। अगर यात्रा के दौरान दुर्भाग्यवश यात्री की मृत्यु या वो स्थाई विकलांगता का शिकार होता है। इस स्थिति उसे 10 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं आंशिक विकलांगता पर यात्री को 7.5 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें