फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: पीएफ खाताधारक सावधान, गलती से भी न करें ये काम, वरना अकाउंट हो जाएगा खाली

Tue, 17 May 2022 12:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pf new - फोटो : istock
EPFO: देश में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता है। अगर आपका भी प्रोविडेंट फंड अकाउंट है, तो ये खबर खास आपके लिए है। बीते सालों में कई पीएफ खाताधारकों के साथ फ्रॉड और जालसाजी की घटनाएं सामने निकलकर आई हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि भविष्य में आपके साथ कोई ऐसी घटना न हो पाए। समय समय पर ईपीएफओ अपने खाताधारकों को इस तरह की जालसाजी से जुड़ी घटनाओं को लेकर आगाह करता रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो इस बात की बड़ी संभावना है कि आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट को साइबर और फिशिंग अटैक से बचाने के लिए आपको आगे बताई गई बातों को जरूर फॉलो करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
PF New - फोटो : iStock
हाल में ईपीएफओ ने अपने ट्विटर पर इस तरह के फ्रॉड को लेकर एक विशेष जानकारी दी है। उसने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि पीएफ खाताधारकों को कभी भी अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे आधार नंबर, पैन नंबर, यूएएन नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स ओटीपी को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
PF New - फोटो : iStock
ऐसा करने पर आपको भविष्य में एक बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आपसे कोई कॉल पर इस तरह की डिटेल्स की मांग करता है, तो आपको तुरंत इस तरह के फोन को काट देना चाहिए।

4 of 5
cyber fraud mobile email new - फोटो : istock
आपको भूलकर भी कॉल या किसी दूसरी जगह पर इन जरूरी डिटेल्स को शेयर नहीं करनी चाहिए। ईपीएफओ ने ट्विटर पर अपने पोस्ट के जरिए लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों के साथ सोशल मीडिया और फेक कॉल्स के जरिए फ्रॉड किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cyber fraud new - फोटो : istock
ऐसे में आपको अपनी इन संवेदनशील जानकारियों को किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर आप फ्रॉड कॉल पर ये जानकारी शेयर करते हैं। इस स्थिति में आपके पीएफ खाते से सारे पैसे गायब हो सकते हैं। ऐसे में अपने भविष्य को ध्यान में रखकर जो जमापूंजी आपने बचाकर रखी है। वो पल भर में जालसाज द्वारा खाली की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें