Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का नेटवर्क पूरे देशभर में फैला हुआ है। इस वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा भी दी जाती है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं।
अगर आप भी भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको भारतीय रेलवे के कुछ नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। ट्रेनों में अक्सर सफर करते समय लोगों को मिडिल बर्थ का इस्तेमाल कब से कब तक कर सकते हैं? इसको लेकर कंफ्यूजन रहती है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।