फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अब रेल में यात्रा के दौरान नहीं होगा सामान खोने का डर, जानिए क्या है रेलवे का नया अभियान ‘मिशन अमानत’

Thu, 13 Jan 2022 05:26 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे के शुरू किया अभियान ‘मिशन अमानत’ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ट्रेन से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। आज भी ज्यादातर लोग रेल को ही यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित और किफायती मानते हैं, लेकिन ट्रेन में सफर के दौरान सामान की चोरी कोई नई बात नहीं है। यही कारण है कि कई बार लोगों को सफर के दौरान अपने सामान के चोरी होने का डर होता है। रेलवे ने इसी समस्या का हल निकालते हुए एक नई पहल की है, जिससे लोगों को चोरी के डर से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। अब आपको सफर के दौरान सामान चोरी होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, पश्चिम रेलवे ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ के साथ मिलकर 'मिशन अमानत' की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत अब अपने खोए हुए सामान को यात्री आसानी से ट्रैक करके वापस प्राप्त कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे के शुरू किया अभियान ‘मिशन अमानत’ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • आपको जानकारी होनी चाहिए कि इस नई पहल के तहत यात्रियों सहित उनके सामान की भी सेफ्टी और सिक्योरिटी तय की जा रही है।  इस बारे में पश्चिम रेलवे की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि पश्चिम रेलवे के आरपीएफ ने खोया हुआ सामान वापस पाने के लिए नई पहल की है।
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे के शुरू किया अभियान ‘मिशन अमानत’ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसका नाम मिशन अमानत रखा गया है, जिसके तहत फोटो के साथ खोए हुए सामान का विवरण पश्चिम रेलवे की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है। अब यात्री खोए हुए सामान का विवरण आरपीएफ की वेबसाइट http://wr.indianrailways.gov.in पर फोटो के साथ देख सकेंगे।

4 of 5
रेलवे के शुरू किया अभियान ‘मिशन अमानत’ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • वहीं एक अधिकारी का कहना है कि साल 2021 में जनवरी से दिसंबर तक पश्चिम रेलवे जोन क रेलवे सुरक्षा बल ने कुल 1,317 रेल यात्रियों से संबंधित 2.58 करोड़ रुपये की कीमत का सामान बरामद कर वेरिफिकेशन किया। इसके बाद सामान को उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे के शुरू किया अभियान ‘मिशन अमानत’ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • पश्चिमी रेलवे आरपीएफ ‘मिशन अमानत’ के तहत 24 घंटे काम कर रही है। एक अन्य ट्वीट में पश्चिम रेलवे ने कहा है कि अप्रैल, 2021 से दिसंबर, 2021 तक बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों से 68 करोड़ रुपये वसूले गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें