फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Thu, 05 Jan 2023 03:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। रोजाना करोड़ों लोग देश के भीतर ट्रेनों में सफर करते हैं। अगर आप भी निमयित तौर पर ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में आपको भारतीय रेलवे से जुड़ी कुछ नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है। अगर आप इन नियमों के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको सफर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन नियमों को खासतौर पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाना है। अगर आप ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं, तो इन नियमों को आपको जरूर जानना चाहिए। अगर आप ट्रेनों में ज्यादा मात्रा में सामान को लेकर सफर करते हैं। इस स्थिति में भी आपको इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे ने इसको लेकर एक खास नियम बना रखा है। नियमों के अंतर्गत आप 40 से 70 किलोग्राम तक के लगेज को लेकर ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार अगर आप ट्रेन के स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने साथ 40 किलोग्राम वजन के सामानों को लेकर यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
वहीं अगर आप एसी टू टियर में सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने साथ 50 किलो के वजन को लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने साथ 70 किलोग्राम वजन के सामानों को लेकर सफर कर सकते हैं। 

Cashew Check: बाजारों में तेजी से बिक रहे हैं नकली काजू, ऐसे करें असली नकली में पहचान

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर आप ट्रेनों में सफर करते समय स्टोप, गैस, चूल्हा या किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ को लेकर जाते हैं। इस स्थिति में आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। इन वस्तुओं को ट्रेन में ले जाना प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म टिकट लेने के बाद आप ट्रेन में चढ़कर आसानी से टिकट चेकर के पास जाकर अपना टिकट खरीद सकते हैं। 

Investment Tips: बेटी की करने जा रहे हैं शादी, तो इस तरह करें उसकी फाइनेंशियल प्लानिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें