फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आप जानते हैं रेलवे अकेली महिला को पुरुषों के बीच क्यों नहीं देता सीट? ये है वजह

Wed, 19 Jan 2022 05:58 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रेलवे क्यों अकेली महिला को पुरुषों के बीच सीट नहीं देता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की वो ब्रांच है, जो ग्राहकों या यात्रियों को टिकट बुकिंग, कैटरिंग और टूरिज्म सेवाएं मुहैया करती है। भारत में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यदि आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपको पता होगा कि आईआरटीसी के बिना आप ऑनलाइन टिकट कभी बुक ही नहीं कर सकते। आईआरसीटीसी बड़े पैमाने पर और कई बातों को ध्यान में रखते हुए अपने यात्रियों को कैटरिंग और टूरिज्म की सेवाएं देती है। आपने कई बार रेल में सफर किया होगा, लेकिन क्या आपको इसके बारे में कुछ रोचक तथ्य पता है? क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आईआरसीटीसी अकेली महिला को पुरुषों के बीच सीट क्यों नहीं देता? अगर आपको इसका जवाब नहीं पता, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं आईआरसीटीसी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन

2 of 4
रेलवे क्यों अकेली महिला को पुरुषों के बीच सीट नहीं देता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • भारतीय रेल को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। ये देश के हर हिस्से को जोड़ती है। आप इसकी सहायता से देश के किसी भी जगह पर आसानी से सफर कर सकते हैं। इसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
रेलवे क्यों अकेली महिला को पुरुषों के बीच सीट नहीं देता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • वहीं किसी भी महिला के लिए ट्रेन में अकेले सफर करना थोड़ा तनाव भरा हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल महिलाओं का विशेष ख्याल रखती है।
विज्ञापन

4 of 4
रेलवे क्यों अकेली महिला को पुरुषों के बीच सीट नहीं देता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • यही वजह है कि जब कोई महिला आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक करती है, तो उस महिला को ऐसी जगह सीट दी जाती है, जहां पहले से ही किसी महिला की सीट बुक होती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि कई महिलाएं पुरुषों के बीच में बैठकर असहज या असुरक्षित महसूस करती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें