फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train: बिना इंजन के भी रफ्तार की रानी है यह भारतीय ट्रेन, इसकी तूफान स्पीड के आगे राजधानी-शताब्दी भी हैं फेल

Thu, 14 Nov 2024 05:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : AdobeStock
Indian Railways Interesting Facts: किन्हीं और साधनों की तुलना में लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। यह यात्रा का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है। देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है।

भारत में लगभग सभी ट्रेनों के आगे इंजन लगा होता है। इसी की सहायता से ट्रेन को संचालित किया जाता है। वहीं आज हम आपको भारत की एक इंजन रहित ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी स्पीड इतनी ज्यादा है कि उसके आगे राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनें भी फेल हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इंजन रहित यह ट्रेन ट्रायल रन में करीब 183 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार पर दौड़ी थी। हालांकि, पटरियों की क्षमता को देखते हुए यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर चलती है। 

Indian Railways: इस ट्रेन को पास देने के लिए रोक दी जाती हैं वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनें
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : अमर उजाला
इस ट्रेन को वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। इसे ट्रेन 18 भी कहा जाता है। यह भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। यह ऑटोमेटिक ट्रेन है। इस ट्रेन का निर्माण चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा किया गया है।

Domicile: बड़ा आसान है डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाना, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

4 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : अमर उजाला
यह भारत की पहली इंजन रहित और सबसे तेज रफ्तार पर चलने वाली ट्रेन है। इस ट्रेन में सफर करने पर आपको कई बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। 

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत में मेट्रो या बुलेट ट्रेन की तरह ही एंटीग्रेटेड इंजन होता है। यह एंटीग्रेटेड इंजन कोच या बोगियों के साथ ही लगा होता है। इस कारण इस ट्रेन की रफ्तार काफी तेज होती है। 

Air Hostess: फ्लाइट का सफर पूरा होने के बाद भी खत्म नहीं होती एयर होस्टेस की ड्यूटी, करने होते हैं ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें