फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा

Thu, 23 May 2024 07:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है। रेलवे से हर दिन लाखों-करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। इनमें बच्चे भी हैं, युवा भी होते हैं और वरिष्ठ नागरिक भी। यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं। भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने वाले हर किसी का ख्याल रखता है। बुजुर्ग यात्रियों को रेलवे सुविधाएं प्रदान करती हैं। हम आपको इस खबर में बुर्जर्गों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हैं...

वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है ये लाभ

भारतीय रेलवे ने बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा के दौरान राहत पहुंचाने के लिए कई नियम बनाए हैं, जो ट्रेन में उनकी यात्रा को आसान बनाती है। बुजुर्ग यात्री ट्रेन में अपने लिए नीचे की सीट (लोअर बर्थ) आसानी से बुक सकते हैं। आरसीटीसी ने वरिष्ठ नागरिकों को नीचे की सीट (लोअर बर्थ) की जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा - फोटो : Istock
एक यात्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में बताया था कि उन्होंने अपने चाचा के लिए ट्रेन टिकट बुक किया और उसने नीचे की सीट का विकल्प चुना था, क्योंकि उसके चाचा के पैर में समस्या थी, लेकिन इसके बाद भी रेलवे ने उन्हें ऊपर की सीट दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा - फोटो : Istock
रेलवे ने बताया- कैसे कर सकते हैं बुकिंग

यात्री के ट्वीट का जवाब देते हुए रेलवे ने लिखा है कि अगर आप सामान्य कोटे के मुताबिक, टिकट बुक करते हैं, तो उसमें सीट का अलॉटमेंट सीट होने पर ही दिया जाता है। अगर ट्रेन में सीट नहीं होती है, तो आपको वो सीट नहीं मिलती है। अगर आप Reservation Choice Book only if lower berth is allotted के मुताबिक टिकट बुक करते हैं तो आपको लोअर बर्थ मिल जाती है।

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, जानिए आखिर क्या है वजह

4 of 5
रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा - फोटो : Istock
जानिए कैसे मिलती है नीचे की सीट

रेलवे ने कहा कि कोटे के मुताबिक, बुकिंग करने वाले को सीट का अलॉटमेंट तभी मिलता है, जब ट्रेन में सीट होती है। यह सीट पहले आओ और पहले पाओ के नियम पर आधारित है। सामान्य कोटे में सीट मिलने पर आपकी सीट पर कोई भी नहीं बैठ सकता। लेकिन, आप नीचे की सीट के लिए टीटीई से बात कर सकते हैं। अगर नीचे की सीट होगी तो वो आपको मिल जाएगी।

Credit Cards: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हो सकता है नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा - फोटो : Istock
महिलाओं के लिए नियम

45 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिला को भी ट्रेन में नीचे की सीट दी जाती है। राजधानी, दुरंतो और फुली ऐसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में 3AC में चार नीचे की सीट बुक रहती हैं। चार नीचे की सीट नॉर्मल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन में बुक रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें