फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: बिना रिजर्वेशन कराए प्लेटफॉर्म टिकट से भी ट्रेन में कर सकते हैं यात्रा, जानें रेलवे का नियम

Mon, 03 Jan 2022 06:29 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर कैसे करें यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। रेलवे से लंबी यात्रा करने के लिए आपको काफी समय पहले से ही सभी ट्रेनों में टिकट मिलने में मुश्किल होने लगती है, इसलिए टिकट का रिजर्वेशन पहले ही कराना पड़ता है। लेकिन हर बार टिकट पहले से बुक कराना संभव नहीं हो पाता। कई बार आपका प्लान अचानक बनता है और आपको अचानक कहीं जाना पड़ सकता है। ऐसे में तत्काल टिकट ही एक आखिरी रास्ता बचता है। अगर ये भी आपको न मिल पाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, टिकट बुक करने के लिए दो तरीके उपलब्ध हैं। पहला टिकट रिजर्वेशन खिड़की और दूसरा ऑनलाइन माध्यम से, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भारतीय रेलवे आपको एक और विकल्प उपलब्ध कराती है। जिसके तहत आप केवल प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी यात्रा कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा कैसे हो सकता है, तो आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर कैसे करें यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
प्लेटफॉर्म टिकट पर कैसे करें यात्रा
  • अगर आपका रिजर्वेशन नहीं हो पाया है और आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। आप बेहद आसानी से केवल प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर कैसे करें यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • रेलवे के नियम के अनुसार प्लेटफॉर्म टिकट लेकर चढ़े यात्री को तुरंत टिकट चेकर के पास जाकर टिकट बनवाना है। 

4 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर कैसे करें यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
जान लें ये जरूरी नियम 
  • आपको पता होना चाहिए कि कई बार टीटीई सीट खाली नहीं होने पर रिजर्व सीट देने से मना कर सकता है, लेकिन आपको  यात्रा करने से मना नहीं कर सकता। रिजर्वेशन टिकट न होने की स्थिति में  250 रुपए पेनाल्टी और यात्रा का किराया वसूल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लेटफॉर्म टिकट पर कैसे करें यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
प्लेटफॉर्म टिकट 
  • दरअसल, प्लेटफॉर्म टिकट आपको ट्रेन में चढ़ने के पात्र बनाता है। जहां से आपने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है आपको उसी स्टेशन से किराया चुकाना होता है। साथ ही यात्री से किराया उसी स्टेशन को डिपार्चर स्टेशन मानते हुए वसूला जाएगा। सबसे जरूरी बात ये कि आप जिस श्रेणी में यात्रा कर रहे हैं आपसे उसी श्रेणी का किराया वसूला जाएगा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें