फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Subsidy: रसोई गैस सब्सिडी को लेकर जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Mon, 03 Jan 2022 05:49 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सरकार बदल सकती हैं एलपीजी सब्सिडी के नियम (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
नए साल के तोहफे के तौर पर बीते दिनों कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी की गई थी। वहीं अब रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर भी ग्राहकों को बड़ी खबर मिल सकती है। घरेलू गैस की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है, बल्कि लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि जल्द ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि एलपीजी की बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार ने अपने विचार पेश नहीं किए हैं। लेकिन सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में इसके संकेत मिल रहा है कि एक सिलेंडर के लिए उपभोक्ता 1000 रुपये तक देने के लिए तैयार हैं। सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक सरकार एलपीजी सिलेंडर को लेकर अब दो रुख अपना सकती है। इसमें या तो सरकार बिना सब्सिडी के सिलेंडर सप्लाई करेगी। वरना सब्सिडी का लाभ कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को ही दिया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सरकार बदल सकती हैं एलपीजी सब्सिडी के नियम (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
क्या है सरकार का प्लान?
  • सरकार की तरफ से सब्सिडी देने के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। वहीं अब तक की जानकारी के मुताबिक 10 लाख रुपये इनकम को लागू रखा जा सकता है साथ ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी सब्सिडी का लाभ मिलेगा। बाकी लोगों के लिए सब्सिडी की सुविधा खत्म की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
सरकार बदल सकती हैं एलपीजी सब्सिडी के नियम (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
पूरी तरह से बंद नहीं है सब्सिडी 
  • आपको मालूम होगा कि पिछले कई महीनों से कुछ जगहों पर एलपीजी पर सब्सिडी बंद कर दी गई है। कोरोना महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल और गैस की कीमतें लगातार गिरी हैं, जिसके बाद ये कदम उठाया गया है।

4 of 5
सरकार बदल सकती हैं एलपीजी सब्सिडी के नियम (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • हालाांकि इस वक्त भी एलपीजी सिलेंडर पर सरकार ने सब्सिडी पूरी तरह से बंद नहीं की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकार बदल सकती हैं एलपीजी सब्सिडी के नियम (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
सब्सिडी पर सरकार का खर्च
  • वित्तीय वर्ष 2021 के दौरान सब्सिडी पर सरकार का खर्च 3,559 करोड़ रुपये रहा। वहीं 2020 में ये खर्च  24,468 करोड़ रुपये था। इसकी शुरुआत जनवरी 2015 में डीबीटी स्कीम के तहत की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें