फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आप जानते हैं कि एक ही रूट की ट्रेनों में अलग-अलग किराया क्यों होता है? यहां जानिए रेलवे कैसे तय करता है टिकट की कीमत

Thu, 30 Dec 2021 04:19 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रेलवे कैसे तय करती है टिकट की कीमत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। ये हर वर्ग के लोगों को सुविधाएं देती है। रेलवे की ओर से तमाम तरह ही ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें हर तरह के कोच मौजूद होते हैं। जिन्हें लोग अपनी पसंद और आर्थिक स्थिति के अनुसार चुनकर यात्रा कर सकते हैं। ट्रेनों में स्लीपर कोच में कम तो एसी कोच में ज्यादा किराया होता है। जो उनमें उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार तय किया जाता है, लेकिन आपने ये भी देखा होगा कि एक ही रूट पर जाने वाली दो ट्रेन में अलग अलग किराया लिया जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो एक ही क्लास के लिए भी अलग-अलग किराया लिया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और ये किराया किस आधार पर डिसाइड होता है? इसके पीछे क्या कारण है कि किराया कम या ज्यादा होता है? आइए आज समझते हैं कि आखिर ट्रेन का किराया किस आधार पर तय किया जाता है?
विज्ञापन

2 of 4
रेलवे कैसे तय करती है टिकट की कीमत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
किस आधार पर तय होता है किराया?
  • रेलवे की टिकट का किराया पहले तो ट्रेन के टाइप पर निर्भर करता है। जैसे कि मेल ट्रेन, सबअर्बन ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन, एसी सर्विस ट्रेन आदि में से आप किसमें सफर कर रहे हैं। वहीं कुछ ट्रेन जैसे गरीब रथ, शताब्दी, राजधानी, दुरंतो, तेजस, वंदे भारत, हमसफर, अंतोदय, गतिमान, जन शताब्दी, स्पेशल ट्रेनों का किराया सिस्टम अलग होता है। ये जनरल मैथड से अलग है। इसमें टिकट का किराया किलोमीटर के आधार पर तय किया जाता है, कि आप कितने किलोमीटर का सफर करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रेलवे कैसे तय करती है टिकट की कीमत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : File
  • इसके अलावा इसमें कई प्रकार के चार्ज लगाए जाते हैं। जिसमें मिनिमम डिस्टेंस चार्ज, मिनिमम जनरल फेयर, सुपरफास्ट चार्ज, रिजर्वेशन चार्ज, जीएसटी आदि चार्ज शामिल होते हैं। हालांकि ये ट्रेन के टाइप के आधार पर ही तय किया जाता है। जैसे, सुपरफास्ट चार्ज केवल सुपरफास्ट ट्रेनों में ही लगाया जाता है। इन सब को जोड़कर टिकट की कीमत तय होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
रेलवे कैसे तय करती है टिकट की कीमत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कैल्कुलेशन
  • अब आपको पता चल गया होगा कि ट्रेन टिकट में कितने तरह के चार्ज जोड़े जाते हैं। ये चार्ज फिक्स नहीं होते साथ ही किलोमीटर के आधार पर भी इनकी कैल्कुलेशन होती है। इनमें 1-5 किलोमीटर, 6-10, 11-15, 21-25 से लेकर 4951-5000 तक की कैटेगरी शामिल हैं। आपकी यात्रा कितने किलोमीटर की है उसी हिसाब से चार्ज की गणना की जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें