Indian Railways Helpline Numbers: भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। भारतीय ट्रेनों में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय कई बार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सफर करते समय यात्रियों को किन्हीं परेशानियों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए रेलवे ने कई व्यवस्थाएं कर रखी हैं। इन्हीं में से एक है भारतीय रेलवे हेल्पलाइन नंबर। विशिष्ट समस्याओं के निदान के लिए रेलवे ने स्पेशल हेल्पलाइन नंबरों की भी व्यवस्था कर रखी है। आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके सुरक्षा संबंधी दिक्कतों की शिकायत कर सकते हैं। वहीं आप ट्रेन में पंखे या बिजली के न चलने, चार्जिंग पॉइंट खराब होने की जानकारी भी हेल्पलाइन नंबरों पर दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके बीमार होने की स्थिति में मदद की मांग भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नंबरों के बारे में, जिन्हें ट्रेन में सफर करते समय आपको जरूर सेव करके रखना चाहिए।