Indian Railways: दिवाली बीत चुकी है और अब छठ पूजा का पर्व कल यानी 5 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इस कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में इस समय काफी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में ट्रेन में कंफर्म सीट का मिलना लगभग न के बराबर होता है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में कई यात्री बिना टिकट के सफर करते हैं। अगर आप दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।
ट्रेन में बिना टिकट के सफर करना कानूनन गलत है। अगर आप बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा आप पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर कितने रुपये का जुर्माना लगता है?