फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब यात्रियों को ट्रेन में मिलेगा अच्छी क्वालिटी का खाना, जानें कैसा होगा मैन्यू

Thu, 17 Feb 2022 02:57 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अब यात्रियों को ट्रेन के सफर में मिलेगा बढ़िया खाना - फोटो : i stock
भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। हर रोज लगभग करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। जिसकी एक वजह ये भी है कि रेलवे हर वर्ग के लोगों को उनकी सहूलियत के अनुसार यात्रा करने की सुविधा देती है। यही वजह है कि आज भी ट्रेन से  सफर करना हर भारतीय के जीवन का हिस्सा है। रेलवे द्वारा सफर के दौरान खाने की सुविधा भी दी जाती है। कई बार लोगों को ट्रेन के खाने से शिकायत रहती है। यात्रियों को ज्यादा पैसे देने के बावजूद भी उस क्वालिटी का खाना नहीं मिलता जैसा वो चाहते हैं। ऐसे में लोगों को निराशा होती है। अब इन शिकायतों पर रेलवे गंभीरता दिखा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्रियों कि इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने एक खास योजना की शुरुआत की है। दरअसल, इसके तहत खाने की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए एक फूड सेफ्टी सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
अब यात्रियों को ट्रेन के सफर में मिलेगा बढ़िया खाना - फोटो : i stock
  • रेलवे खाने के टेस्ट और क्वालिटी को लेकर बेहद गंभीर है। ये सुपरवाइजर खाना बनाने की प्रक्रिया को जांचने के साथ-साथ खाने में डाली जाने वाली चीजें जैसे तेल, घी, मसाले आदि चीजों पर भी ध्यान देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
अब यात्रियों को ट्रेन के सफर में मिलेगा बढ़िया खाना - फोटो : istock
  • खास बात ये है कि नए सुपरवाइजर की नियुक्ति एक ऑनलाइन बोली (E-Bids) के आधार पर की जाएगी। सुपरवाइजर को आईआरसीटीसी के बेस किचन में नियुक्त किया जाएगा। दरअसल, देश में आईआरसीटीसी के अब तक कुल 46 किचन है।
  • दरअसल, अब यात्री ट्रेन में सफर के दौरान स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। हाल ही में रेलवे ने सफर के दौरान यात्रियों को स्वीट डिश में काजू पिस्ता और मिठाई भी देना शुरू किया है। जबकि इससे पहले तक स्वीट डिश केवल आइसक्रीम ही दी जा रही थी। इसके अलावा आप अन्य प्रकार की डिश भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसके तहत अगर आप शाकाहारी खाना लेना चाहते हैं तो आप वो भी मंगा सकते हैं। वहीं अगर आप मांसाहारी हैं तो रेलवे की ओर से ये भी उपलब्ध कराया जाता है।  

4 of 5
अब यात्रियों को ट्रेन के सफर में मिलेगा बढ़िया खाना - फोटो : istock
खाने से आता है कमाई का बड़ा हिस्सा
  • रेलवे की कमाई का एक बड़ा हिस्सा खाने से आता है। देश में करीब 70 प्रतिशत ट्रेनों में यात्रियों के लिए खाने की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में रेलवे की करीब 20 प्रतिशत कमाई यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने से मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब यात्रियों को ट्रेन के सफर में मिलेगा बढ़िया खाना - फोटो : istock
  • हालांकि, कोरोना ने इस पर काफी बुरा प्रभाव डाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले रेलवे की करीब 45 प्रतिशत कमाई खाने से हुआ करती थी। वहीं, महामारी के बाद खाने से होने वाली कमाई में भारी गिरावट हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें