फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senior Pension Insurance Scheme: वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

Thu, 17 Feb 2022 02:20 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के फायदे? - फोटो : istock
लोगों की आर्थिक सहायता के लिए  केंद्र सरकार द्वारा तमाम तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी क्रम में देश के वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सरकार द्वारा 'वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को प्रतिमाह 10 हजार रुपए तक की पेंशन देने का प्रावधान है। ये एक निवेश आधारित योजना है, जिसमें निवेश करना बेहद फायदेमंद और सुरक्षित है। इसमें निवेश की गई रकम के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन दी जाती है। खास बात ये है कि इस स्कीम की जिम्मेदारी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी को सौंपी गई है। योजना के तहत बीमा कंपनी न्यूनतम 8 फीसदी का निश्चित लाभ देती है। इस योजना में बैंक की ओर से दिए जाने वाले ब्याज के मुकाबले अधिक ब्याज मिलता है। वहीं इस समय वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के तहत न्यूनतम 8 फीसदी और अधिकतम 10 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या है वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के फायदे? - फोटो : istock
स्कीम से मिलने वाले लाभ
  • वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 60 या इससे ज्यादा होनी चाहिए। अगर आप इस योजना में तीन साल तक निवेश करते है, तो इसमें क़र्ज़ लेने का भी प्रावधान है। दरअसल, लोन की रकम आपके निवेश का अधिकतम 75 फीसदी तक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के फायदे? - फोटो : i stock
  • इस योजना में निवेश की गई मूल राशि मैच्योर होने पर यानी तय अवधि पर वापस की जाती है। यदि इस बीच बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में मूल रकम उसके नॉमिनी को दे दी जाएगी। दरअसल, इस योजना में पेंशन का भुगतान सिर्फ बैंकिंग प्लेटफार्म ईसीएस या एनईएफटी से ही होता है।

4 of 5
क्या है वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के फायदे? - फोटो : istock
  • वरिष्ठ पेंशन योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति हर महीने 500 रुपये पेंशन पाना चाहता है, तो उसे योजना में 74,627 रुपये का निवेश करना होंगा। वहीं यदि उसे हर महीने 5000 रुपये चाहिए, तो निवेश की राशि बढ़कर 7,46,269 रुपये हो जाएगी। यानी आपको जितनी पेंशन चाहिए उसी अनुपात में योजना में एकमुश्त निवेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के फायदे? - फोटो : i stock
  • इसी प्रकार अगर आपको हर महीने के आलाव तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर पेंशन चाहिए, तो अपनी सुविधानुसार इसे ले सकते हैं। इसमें एक और खास बात ये है कि इंटरेस्ट रेट कम होने पर भी लाभार्थी को 8 प्रतिशत से कम ब्याज नहीं दिया जाता। दरअसल, इसमें अतिरिक्त ब्याज की भरपाई सरकार की ओर से की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें