फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: अब रेल यात्री ट्रेनों में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ, बस करना होगा ये काम

Sun, 13 Feb 2022 06:32 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ - फोटो : i stock
रेल से यात्रा करने का मजा ही कुछ और होता है। वहीं ये यात्रा और भी मजेदार हो जाती है, जब यात्रा के दौरान आपको इंटरनेट की सुविधा मिल जाए। मुंबई में रोजाना लाखों लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है।  दरअसल, रेलवे ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों के सफर को और भी सुहावना बनाने के लिए खास कदम उठाया है। अब यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इससे यात्री फिल्म, टीवी सीरियल, पढ़ाई लिखाई से जुड़े कार्यक्रम आदि का फ्री में लुत्फ उठा सकेंगे। अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं, तो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। खास बात तो ये है कि ये इंटरनेट सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। बस आपको इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। तो आइए जानते हैं कि आप भी इस का सुविधआ का लाभ कैसे उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ - फोटो : istock
कैसे उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ 
  • इस सुविधा के लिए मुंबई की लोकल ट्रेनों में मध्य रेलवे ने 'कंटेंट ऑन डिमांड' इंफोटेनमेंट सेवा की शुरुआत की है। साथ ही रेलवे ने मैसर्स मार्गो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ डील साइन की है।
विज्ञापन

3 of 5
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ - फोटो : i stock
  • रेलवे के इस कदम के चलते यात्रियों को यात्रा के दौरान एंटरटेनमेंट का डोज मिलता रहेगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सेंट्रल रेलवे ने महाप्रबंधक अनिल कुमार ने मीडिया से कहा कि फिलहाल कुल 165 उपनगरीय लोकल ट्रेनों में से 10 ट्रेनों में इस सेवा को शुरू किया गई है। 

4 of 5
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ - फोटो : i stock
  • यात्रियों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट में 'शुगर बॉक्स' ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें रजिस्टर करने के बाद ही आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। रजिस्टर करने के लिए अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी फिल करना पड़ेगा। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर मुफ्त इंटरनेट सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ - फोटो : istock
रेलटेल ने दी ये जानकारी
  • रेलटेल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया है, कि यात्रियों को ट्रेन में बेहतर सुविधाएं देने के लिए फ्री इंटरनेट और मनोरंजन की सर्विस पहुंचाने के लिए ट्रेन के कोच के अंदर मीडिया सर्वर लगाया जा रहा है। अब यात्री शुगर बॉक्स ऐप के जरिए फ्री इंटरनेट सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें