Indian Army Day 2024: 15 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है। इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। इसी वजह से हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनरल फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। वर्तमान में भारतीय सेना की गिनती दुनिया की बड़ी सेनाओं में की जाती है। तेजी से बदलती दुनिया में भारतीय सेना भी आधुनिक हो रही है। समय के साथ-साथ नए उपकरण, आधुनिक हथियार और सैन्य परिवहन भारतीय सेना में शामिल किए जा रहे हैं। इतिहास में भारतीय सेना ने कई महत्वपूर्ण लड़ाइयां लड़ी हैं। भारत पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 4 बार युद्ध हुए हैं। इन सभी युद्धों में भारत ने जीत हासिल की है।
इसके अलावा कई बार भारत का पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर छोटी-मोटी झड़पें भी हुई हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय सेना की कुछ चुनिंदा उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे हैं।