PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। दूसरी तरफ कल यानी 1 फरवरी 2024 को आने वाले बजट से पहले इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसों में बढ़ोतरी हो सकती है? ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि क्या किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं और अगर हां तो कितने? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...