PPF: एक अच्छा निवेश आपको कम समय में बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। हालांकि, अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं, तो उस पर आप एक अच्छी मैच्योरिटी वैल्यू इकट्ठी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करके आप अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज दर 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी है। यही नहीं इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई जबरदस्त फायदे भी मिलते हैं। पीपीएफ में आपके द्वारा किया गया निवेश 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। हालांकि, मैच्योर अवधि पूरी होने के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए इसे आगे बढ़ा सकते हैं।