फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट? तो जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

Sat, 19 Feb 2022 01:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होने के फायदे और नुकसान - फोटो : Istock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। आज बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेना हम सभी के लिए जरूरी बन गया है। इससे हमारे कई काम आसान बन गए हैं। देश में बड़ी संख्या में लोगों का सेविंग्स बैंक अकाउंट है। नौकरीपेशा लोग भी ज्यादातर अपना सेविंग्स अकाउंट ही ओपन करवाते हैं। सेविंग्स बैंक अकाउंट के कई फायदे हैं। इसमें पैसा जमा करने पर आपको बैंक द्वारा इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसके अलावा आपको कई और दूसरी सुविधाओं का भी फायदा मिलता है। अक्सर देखने को मिलता है कि वेतनभोगी कर्मचारी जॉब चेंज करने के बाद कई सेविंग्स अकाउंट ओपन करवा लेते हैं। ऐसे में उनके कई बैंकों में बचत खाते हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होने के फायदे और नुकसान - फोटो : Istock
एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होने पर व्यक्ति अपने पुराने बचत खाते को मेंटेन नहीं रख पाता है। बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी होता है। अगर आप अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखते और उसमें लेन-देन भी नहीं करते, तो वह निष्क्रिय हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होने के फायदे और नुकसान - फोटो : Istock
कई बार बचत खाते को मेंटेन न रखने पर बैंक द्वारा आप पर पेनल्टी लगाई जाती है। अगर आप समय पर पेनल्टी को नहीं चुकाते, तो आपका सिबिल स्कोर भी खराब हो सकता है।

4 of 5
एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होने के फायदे और नुकसान - फोटो : Istock
वहीं बात अगर इसके फायदे की करें, तो आप अपने बचत खाते से कभी भी पैसा निकाल सकते हैं और उसमें जमा भी कर सकते हैं। इसमें आपकी लिक्विडिटी बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होने के फायदे और नुकसान - फोटो : Istock
अगर आप अपने गोल्स जैसे घर, शादी, बच्चों आदि के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं। इस स्थिति में आप इन अलग अलग गोल्स के लिए अलग अलग बचत खाते खुलवाकर उसमें पैसे इकट्ठे कर सकते हैं। इससे आप एक व्यवस्थित ढंग से पैसों को मेंटेन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें