Ayushman Card Helpline Number: कई योजनाएं ऐसी हैं जो काफी समय से देश में चल रही हैं। जबकि, कई नई योजनाओं को इसी कड़ी में जोड़ा गया है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। जैसे, एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
सरकार इस आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ देती है। पर कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जहां कई अस्पताल आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ देने से मना कर देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज देने से मना करे, तो जान लें कि आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद अस्पताल पर एक्शन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको कहां शिकायत करनी है...