PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: जब भी किसी सरकारी योजना को शुरू किया जाता है तो उसकी पात्रता सूची तय होती है, क्या लाभ दिए जाएंगे ये निर्धारित होता है आदि। ऐसा इसलिए ताकि योजना के तहत मिलने वाला लाभ जरूरतमंद और सही हाथों में पहुंच पाए। इसके लिए अलग-अलग योजनाएं मौजूदा समय में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसी क्रम में सितंबर 2023 में भारत सरकार ने एक योजना और शुरू की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को कई स्कील्स भी सिखाए जाते हैं ताकि, वे अपने काम में और बेहतर हो सके और रोजगार प्राप्त कर सके। पर क्या आपको इस योजना का लाभ मिल पाएगा? इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता सूची चेक करके जान सकते हैं कि क्या आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं...