फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Payment System: आधार कार्ड से भी निकाल सकते हैं पैसे, यहां जानें लिमिट और तरीका

Mon, 14 Oct 2024 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड से पैसे निकालने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Money Withdraw Process in Hindi: आज के समय में जब हम बाजार जाते हैं और कोई सामान खरीदते हैं तो इसके लिए ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट ही कर देते हैं। ये तरीका आसान है इसमें कैश भी नहीं रखना होता। वहीं, आजकल कई तरह के यूपीआई एप हैं जिनसे आप मिनटों में पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन कई मौके ऐसे आते हैं या कई जगहों पर हम सिर्फ कैश से ही पेमेंट कर सकते हैं। इसलिए हमें कैश निकालने के लिए एटीएम जाना पड़ता है और इसके लिए आपको डेबिट कार्ड भी चाहिए होता है। पर क्या आप जानते हैं कि आप अपने आधार कार्ड से भी पैसे निकाल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है और इसकी लिमिट क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड से पैसे निकालने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपको अपने बैंक खाते से पैसे निकालने हैं तो इसके लिए आपको डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं और न ही एटीएम जाने की। ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने आधार कार्ड के जरिए भी खाते से पैसे निकाल सकते हैं। दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने आधार इनेब्लड पेमेंट सिस्टम यानी एइपीएस लॉन्च किया।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड से पैसे निकालने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें आपको किसी भी माइक्रो एटीएम पर जाना होता है। जहां पर आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके फिंगरप्रिंट लगाकर बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं। बस इसके लिए एक बात का ध्यान रखें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। बात अगर लिमिट की करें तो हर बैंक की लिमिट अलग है, जैसे- किसी बैंक में 10 तो किसी बैंक में आप 50 हजार रुपये तक निकाल सकते हैं।

4 of 5
आधार कार्ड से पैसे निकालने का तरीका क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ऐसे निकाल सकते हैं पैसे:-

स्टेप 1
  • सबसे पहले आपको माइक्रो एटीएम में जाना है और यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपको अपने फिंगरप्रिंट देने हैं जिसके लिए आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर पर अपनी कोई उंगली लगानी है
  • इसके बाद आपके सामने कई सारे विकल्प खुलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड से पैसे निकालने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2 
  • अब जो सामने विकल्प खुले हैं उसमें से आपको पैसे निकालने वाले विकल्प यानी मनी विड्रो वाले विकल्प को चुनना है
  • इसके बाद आपको वो अमाउंट भरना है जो आपको निकालना है, जैसे- 1000 या 2000 आदि
  • फिर आपके पैसे निकल जाते हैं और इसका मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें