PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, ताकि किसानों को खेती के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी किसानों के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों को दिया जाता है। वहीं, अब तक 14 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 15वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनके 15वीं किस्त के पैसे कट सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हो सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...