Update PF KYC Online: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से उन लोगों का पीएफ खाता खोला जाता है, जो लोग नौकरी करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति का नियमों के हिसाब से और कंपनी साइज के मुताबिक हर महीने सैलरी से एक निश्चित अमाउंट पीएफ के रूप में कटता है। पीएफ खाते में जमा होने वाले इस पैसे पर सरकार की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, इस खाते में जमा पैसे को आप नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद या फिर पेंशन के रूप में भी ले सकते हैं। पर इसके लिए बेहद जरूरी है कि आपके पीएफ खाते में केवाईसी अपडेट हो, क्योंकि अगर ये अपडेट नहीं होगी तो आपको पैसे निकालने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपने भी अब तक केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...