फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड में अपडेट करना चाहते हैं पता, तो इस सरल तरीके से घर बैठे हो जाएगा काम

Fri, 06 Jan 2023 01:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Aadhaar Card: आज के समय में भले ही आपके पास कितने ही जरूरी दस्तावेज हो, लेकिन आधार कार्ड से कोई जरूरी दस्तावेज हो ऐसा बेहद ही कम नजर आता है। आप जहां देखेंगे वहां इसकी जरूरत है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाना खुलवाना हो, अपनी पहचान बतानी हो, लोन लेना हो आदि। हर एक सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए आधार जरूरी हो चुका है। वहीं, कई लोग एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार आधार में पता गलत होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में पता गलत है, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं और वो भी घर बैठे। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे अपडेट करवा सकते हैं आधार में पता:-

स्टेप 1
  • अगर आपके आधार कार्ड में पता गलत प्रिंट हुआ है, तो आप इसे अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां आपको 'माय आधार' सेक्शन में जाना है
  • अब 'अपडेट माय आधार' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करें
  • फिर आपको एक नया लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है

4 of 5
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब इस नए पेज पर जाकर वो विकल्प चुनें जो भी आपको आधार कार्ड में अपडेट करवानी है
  • जैसे- अब आपको पता ठीक करवाना है, तो आपको पते वाला विकल्प चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • आपको जो जानकारी अपडेट करनी है, उससे जुड़ा जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करें
  • अब ऑनलाइन मोड से 50 रुपये की फीस जमा करें और इसके बाद आपका सही पता आपके आधार कार्ड में अपडेट हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें