फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voter Id Address Update: बड़ा आसान है वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस को अपडेट करना, जानें क्या है प्रोसेस

Tue, 11 Jan 2022 03:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे करें - फोटो : istock
चुनाव एक स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद है। चुनावों को लोकतंत्र का पर्व भी कहा जाता है। लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए आप सभी को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए, ताकि देश को एक सही नेतृत्व मिल सके। देश के पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में इसे लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, मतदान करने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड का होना बहुत जरूरी है। मतदान के समय इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं दूसरी तरफ कई मतदाताओं के साथ ये आम समस्या देखने को मिलती है कि पता बदलने या एड्रेस में किसी गलती के कारण वो वोट नहीं दे पाते। ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए हम आपको उस ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे आसानी से अपने वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस को अपडेट कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं -   
विज्ञापन

2 of 5
वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे करें - फोटो : https://www.nvsp.in/
  • वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल www.nvsp.in पर विजिट करना है।  
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको लॉगिन या रजिस्टर करना होगा।
  • इस प्रोसेस के बाद स्क्रीन पर दिख रहे 'correction of entries in electoral roll' के विकल्प का चयन करें। 
विज्ञापन

3 of 5
वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे करें - फोटो : iStock
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको फॉर्म 8 शो होगा। इस पर क्लिक करें।
  • आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे आपके समक्ष वोटर आईडी कार्ड करेक्शन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरना है। डिटेल्स दर्ज करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गलती ना हो। 

4 of 5
वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे करें - फोटो : iStock
  • जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको अपना एड्रेस प्रूफ, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि को वेबसाइट पर अपलोड करना है।
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको जो जानकारी बदलनी है, उसको सेलेक्ट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोटर आईडी कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे करें - फोटो : iStock
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी को दर्ज करके सबमिट करना है।
  • अब आपको दोबारा अपनी पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन का वेरिफिकेशन किया जाएगा। एक निश्चित समय के भीतर आपके अपडेटेड वोटर आईडी कार्ड को आपके घर पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें