फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Address Update: आधार कार्ड में करवाना है एड्रेस अपडेट, तो यहां जानें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी

Fri, 31 Jan 2025 08:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधार कार्ड में कई बार हमें कई चीजें अपडेट करवानी होती हैं जिसमें से एक पता भी है। अगर आप भी आधार में एड्रेस अपडेट करवा रहे हैं तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
आधार में पता कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Address Update Process in Hindi: आपके पास जितने भी दस्तावेज हैं उनकी जरूरत आपको सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों में पड़ती होगी? यही नहीं, जब हम किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो भी हमें कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं जिसमें से एक आधार कार्ड है।

अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप जरूरत पड़ने पर इसमें दी गई जानकारियों को अपडेट करवा सकते हैं। जैसे, जन्मतिथि, जेंडर, नाम और पता आदि। यही नहीं आधार की बायोमेट्रिक जानकारी को भी अपडेट करवाया जा सकता है। वहीं, अगर आप अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करवा रहे हैं तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं जिनकी सूची आप अगली स्लाइड्स में देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार में पता कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे अपडेट करवा सकते हैं पता?

स्टेप 1
  • अगर आपने भी अपना घर बदला है या किसी अन्य कारण से आपको अपने आधार में पता अपडेट करवाना है तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको सबसे पहले अपॉइंटमेंट लेनी होती है और जिस दिन बुलाया जाता है उस दिन जाना पड़ता है
विज्ञापन

3 of 5
आधार में पता कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद केंद्र पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है
  • इस फॉर्म में आधार कार्ड धारक को अपनी मांगी गई जरूरी जानकारियां भरनी होती हैं
  • आपको इसमें कार्ड धारक का नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी अन्य जानकारियां भरनी होती हैं
  • साथ ही इस करेक्शन फॉर्म में आपको ये भी बताना होता है कि आपको कौन सा पता अपडेट करवाना है

4 of 5
आधार में पता कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • साथ ही इस फॉर्म के साथ आपको संबधित दस्तावेज भी लगाने होते हैं
  • इसके बाद आपको संबंधित अधिकारी के पास फॉर्म लेकर जाना है
  • जहां पर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और एक फोटो भी क्लिक होती है
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करके आपका एड्रेस अपडेट कर दिया जाता है, जो कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार में पता कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ये दस्तावेज चाहिए होते हैं एड्रेस अपडेट करवाने के लिए
  • अगर आप भी अपने आधार कार्ड में अपना एड्रेस बदलवा रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें घर का बिजली का बिल, पानी का बिल या कोई अन्य दस्तावेज चाहिए होता है जिसकी एक पूरी सूची है जो यूआईडीएआई की तरफ से बताई गई।
     
आप यहां नीचे क्लिक करके दस्तावेजों की पूरी सूची देख सकते हैं:-

दस्तावेजों की पूरी लिस्ट यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें