फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए यहां करें 6 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 30 लाख

Thu, 30 Jan 2025 08:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Investment Tips For Child Education: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार इन्वेस्टमेंट आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए 6 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 30 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment Child Education - फोटो : AdobeStock
Investment Tips For Child Education: बच्चों के जन्म के बाद से उनकी पढ़ाई-लिखाई की चिंता माता-पिता को होने लगती है। आज के समय महंगाई का असर शिक्षा क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। बीते सालों में कई शिक्षण संस्थाओं की फीस में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। इस कारण आपको अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए अभी से बचत करने की शुरुआत कर देनी चाहिए। हालांकि, बचत करना ही ठीक नहीं है बल्कि आपको उस बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार इन्वेस्टमेंट आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए 6 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 30 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के इस गणित के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment Child Education - फोटो : AdobeStock
इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। आप किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 6 हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment Child Education - फोटो : AdobeStock
6 हजार रुपये हर महीने का यह निवेश आपको एसआईपी में कुल 15 सालों के लिए करना है। निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 5
Mutual Fund Investment Child Education - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक हर साल 12 प्रतिशत मिलता है, तो आप 15 सालों के बाद बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए करीब 30,27,456 रुपये जुटा सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपने बच्चों का अच्छे शिक्षण संस्था में दाखिला करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment Child Education - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें