हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता है कि आज के समय में आधार कार्ड की उपयोगिता सबसे ज्यादा है। दरअसल, कुछ भी काम हो तो आधार कार्ड की उसमें जरूरत होती ही है। बैंक में खाता खुलवाना हो, बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाना हो, आईडी प्रूफ के तौर पर, जमीन खरीदने पर, होटल में ठहरने के लिए, वैक्सीन लगवाने जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि आधार के अंग्रेजी और हिंदी में होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें आती हैं, क्योंकि कई लोग ये भाषा ठीक से न जानकर केवल अपनी क्षेत्रीय भाषा को ही जानते हैं। ऐसे में लोगों को भाषा को लेकर दिक्कत न हो, इसके लिए यूआईडीएआई की तरफ से ये सुविधा दी गई है कि आप अपने आधार कार्ड को अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए ये होगा कैसे इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...