फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: घर बदलते समय गैस कनेक्शन का क्या करें? पुराने एड्रेस से नए घर में ट्रांसफर कराने का तरीका जानें

Sun, 25 Oct 2026 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • LPG Gas Connection Transfer: घर बदलने पर रसोई गैस कनेक्शन को नए पते पर ट्रांसफर कराया जा सकता है
  • इसके लिए गैस एजेंसी को नए पते की जानकारी और जरूरी दस्तावेज देने होते हैं
  • आप यहां गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवाने का पूरा प्रोसेस जान सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
LPG Gas Connection: घर बदलना आसान काम नहीं है। सामान की पैकिंग से लेकर नए पते पर जरूरी सुविधाएं शुरू कराने तक कई काम करने पड़ते हैं। इस दौरान अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि पुराने घर का एलपीजी गैस कनेक्शन नए घर में कैसे इस्तेमाल किया जाए?

ऐसे में अगर आपके पास भी एलपीजी गैस का घरेलू कनेक्शन है, तो घर बदलने पर आप इसे ट्रांसफर करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करवाने का क्या तरीका है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एलपीजी गैस कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
एक ही शहर में घर बदलने पर क्या करें?
  • अगर आप उसी शहर में किसी दूसरे मकान या इलाके में शिफ्ट हो रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी को नए पते की जानकारी दें
  • वहीं, अगर घर उसी एरिया में आता है जहां पर गैस एजेंसी की सेवा है तो आप सिर्फ अपना एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं
  • इसके बाद आपका गैस सिलिंडर नए एड्रेस पर आता है
  • हालांकि, अगर नया घर किसी दूसरी गैस एजेंसी के क्षेत्र में आता है, तो आपको कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी
विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी गैस कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरे शहर में शिफ्ट होने पर क्या होगा?
  • अगर आप नौकरी, कारोबार या किसी अन्य वजह से दूसरे शहर जा रहे हैं, तो आपको सिलेंडर और रेगुलेटर पुरानी गैस एजेंसी को लौटाने पड़ सकते हैं
  • इसके बाद गैस एजेंसी द्वारा टर्मिनेशन वाउचर जारी किया जाता है
  • फिर नए शहर में संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करके आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है यानी आप अपना गैस कनेक्शन नए शहर में ट्रांसफर करवा सकते हैं

4 of 5
एलपीजी गैस कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे?
  • गैस कनेक्शन का सब्सक्रिप्शन वाउचर और संबंधित कनेक्शन दस्तावेज
  • नए घर के पते का प्रमाण
  • पहचान पत्र और जरूरत पड़ने पर केवाईसी हो सकती है
  • गैस की किताब आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलपीजी गैस कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
क्या ऑनलाइन भी ट्रांसफर करा सकते हैं?
  • हां, कुछ परिस्थितियों में गैस कनेक्शन ट्रांसफर की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है
  • कुछ गैस कंपनियां आपको गैस कनेक्शन को ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने की सुविधा देती है
  • इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट या एप पर जाना होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें