फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलेगा? एक क्लिक में यहां जानें सबकुछ

Sun, 25 Oct 2026 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर आप कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं
  • इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना से सिर्फ पात्र लोग ही जुड़ सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria In Hindi: अगर आप देखेंगे तो देश में पाएंगे कि हर राज्य में किसी न किसी तरह की कई योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए लाभार्थियों को कई तरह के अलग-अलग लाभ दिए जा रहे हैं। ठीक ऐसे ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लाभार्थी जुड़े हुए हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
किन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?
  • पत्थर तराशने वाले
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • अगर आप धोबी और दर्जी हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग मालाकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने वाले लोगों को क्या-क्या लाभ दिए जाते हैं?
  • आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है
  • जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाने का प्रावधान है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना के तहत आपको सस्ती ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जाता है, ये लोन आपको अपना काम करने के लिए मिलता है
  • इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें