फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: AIIMS में कराना चाहते हैं अपना इलाज, जानिए कैसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यह है पूरा प्रोसेस

Fri, 29 Sep 2023 12:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Take Online Appointment In AIIMS Delhi - फोटो : Istock
How To Take Online Appointment In AIIMS Delhi: दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देशभर में काफी लोकप्रिय है। देश के इस नामी हॉस्पिटल में बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर हजारों की संख्या में लोग अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। मरीजों को इलाज कराते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए यहां पर हर तरह की व्यवस्था की गई है। अगर आप भी अपना इलाज एम्स में कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से एम्स ओपीडी में दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Take Online Appointment In AIIMS Delhi - फोटो : istock
एम्स में अपॉइंटमेंट लेने के लिए सबसे पहले आपको ORS पोर्टल https://ors.gov.in पर विजिट करना है। इसके बाद AIIMS कैटेगरी में AIIMS दिल्ली के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
How To Take Online Appointment In AIIMS Delhi - फोटो : istock

यह करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट का विकल्प का चयन करके न्यू अपॉइंटमेंट को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपसे यह पूछा जाएगा कि आप कहां दिखाना चाहते हैं। यहां आपको मेन कैंपेस के ओपीडी में दिखाने के लिए  'Main Hospital, Rajkumari Amrit Kaur (RAK) Out Patient Department' के विकल्प का चयन करना है।

जानना जरूरी: क्या आप जानते हैं जज और मजिस्ट्रेट के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

4 of 5
How To Take Online Appointment In AIIMS Delhi - फोटो : istock
यह करने के बाद आपको डिपार्टमेंट का चयन करना है। डिपार्टमेंट को सेलेक्ट करने के बाद आपको तारीख का चयन करना होगा। तारीख दर्ज करने के बाद आपको इस पोर्टल पर रजिस्टर या लॉगिन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Take Online Appointment In AIIMS Delhi - फोटो : istock
इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आपको कन्फर्मेशन का मैसेज मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसे आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉक की मदद से आसानी से पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें