फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laptop Tips: क्या आपके लैपटॉप की स्पीड भी हो गई है स्लो? तो इन तरीकों से रफ्तार हो सकती है तेज

Wed, 22 Feb 2023 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्लो लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : iStock
Tips For Laptop: इस बदलते समय में हर कोई अपना कम से कम समय लगाकर अपने काम को जल्दी से जल्दी करना चाहता है। इसके लिए वो तकनीक का सहारा लेता है। इसमें मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसी चीजें लोगों की काफी मदद करती हैं। बात अगर लैपटॉप की करें, तो स्कूल, कॉलेज, घर और दफ्तरों समेत कई अन्य जगहों पर इनका इस्तेमाल होता है। इससे काम जल्दी हो जाते हैं, पर जब ये स्लो हो जाते हैं तो लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लैपटॉप में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनके कारण इसकी स्पीड स्लो हो जाती है। ऐसे में अगर आपके लैपटॉप की स्पीड भी स्लो हो गई है, तो आप कुछ तरीकों का इसतेमाल करके उसे तेज कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
स्लो लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : istock
इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नंबर 1
  • लोग अपने लैपटॉप की स्पीड को स्लो होने से बचाने के लिए उन फाइल्स को डिलीट कर देते हैं, जो काम की नहीं होती। ये अच्छी बात है पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि डिलीट हुई फाइल रिसाइकल बिन में जाती है और ये भी स्पेस लेती हैं, जिससे लैपटॉप की स्पीड स्लो हो सकती है। इसलिए आप रिसाइकल बिन में मौजूद फाइल को भी डिलीट करते रहें।
विज्ञापन

3 of 5
स्लो लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 2
  • कई बार लोग अपने काम को जल्दी करने की वजह से या जरूरत के कारण कई सारे ब्राउजर खोल लेते हैं। इससे लैपटॉप की रैम और उसके प्रोसेसर पर काफी लोड पड़ता है, जिससे लैपटॉप की स्पीड स्लो हो जाती है और वो हैंग तक होने लगता है। इसलिए जैसे ही जिस ब्राउजर का काम खत्म हो उसे तुरंत बंद कर दें, जिससे लैपटॉप की स्पीड स्लो होने से बच सकती है।

4 of 5
स्लो लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 3
  • आपका लैपटॉप जब भी स्लो हो जाए, तो इसकी स्पीड बढ़ाने के लिए आप इसे रीस्टार्ट कर सकते हैं। जब लैपटॉप को रीस्टार्ट किया जाता है तो इससे टैंपरेरी कैशे मैमोरी क्लियर हो जाती है और लैपटॉप को एक फ्रेश स्टार्ट मिलता है। हालांकि, इस प्रोसेस को बार-बार करने से बचें, ज्यादा जरूरत होने पर ही इसका इसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्लो लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : Istock
नंबर 4
  • लैपटॉप की स्पीड तेज करने के लिए आपको लैपटॉप में मौजूद टेम्पररी फाइल को भी डिलीट करना चाहिए, क्योंकि इनसे भी इसकी स्पीड स्लो हो सकती है। इसके लिए आपको विंडो और आर के बटन को एक साथ दबाना है और फिर %Temp% लिखकर एंटर करना है। अब आपके सामने कई फाइल और फोल्डर आएंगे। इन्हें कंट्रोल और ए बटन दबाकर सेलेक्ट कर लें और फिर शिफ्ट और डिलीट का बटन दबाकर इन्हें हटा दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें