Indian Railways Rules: रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। ऐसे में देश के भीतर भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अक्सर देखने को मिलता है बिना टिकट कई लोग ट्रेन में यात्रा करते हैं। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना गैर-कानूनी है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बेहद ही खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। क्या आपको इस बारे में पता है कि बिना ट्रेन टिकट ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को ट्रेन से नहीं उतारा जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारतीय रेलवे के इस खास नियम के बारे में -