फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laptop Tips: भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हैक हो सकता है आपका लैपटॉप, जानें बचने के तरीके

Wed, 20 Jul 2022 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Secure Your Laptop from Hackers: लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Amar Ujala
Laptop Tips in Hindi: अब वक्त बदल चुका है, और हर एक दिन हम तकनीकी रूप से आगे बढ़ते जा रहे हैं। जैसे- पहले लोगों के पास कंप्यूटर भी बड़ी मुश्किल से हो पाते थे, लेकिन अब लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास लैपटॉप है। इसमें लोग बैंकिंग, ऑफिस, स्कूल-कॉलेज, ऑनलाइन शॉपिंग आदि काम बेहद आसानी से कर लेते हैं। वहीं, लैपटॉप के अपने कई फायदे भी हैं। ये कैरी करने में आसान होता है, और बैटरी की मदद से ये बिना लाइट के भी कुछ समय तक चल सकता है। लेकिन अगर आप एक लैपटॉप यूजर हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपका लैपटॉप तक हैक हो सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको लैपटॉप को हैक होने से बचने के लिए कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
How to Secure Your Laptop from Hackers: लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी:-

गूगल पर न करें ये गलती
  • अगर आप एक लैपटॉप यूजर हैं, तो जाहिर है कि आप लैपटॉप पर गूगल ब्राउजर का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन आपको इस दौरान किसी भी वेबसाइट पर विजिट करते समय किसी भी ऐसे पेज को परमिशन नहीं देनी चाहिए, जो विश्वसनीय न हो। हैकर्स इन फर्जी वेबसाइट के जरिए आपका लैपटॉप हैक करके आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How to Secure Your Laptop from Hackers: लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
अनसेफ लिंक
  • कई लोगों को ईमेल पर अज्ञात लिंक भेजकर भी हैकर्स उनके लैपटॉप को हैक करके उन्हें चपत लगाने का काम करते हैं। ईमेल पर आए ऐसे लिंक पर जैसे ही आप क्लिक करते हैं, वैसे ही आपका लैपटॉप हैक हो जाता है।

4 of 5
How to Secure Your Laptop from Hackers: लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
बैंकिंग जानकारी
  • कई लोग लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय उसमें अपनी नेट बैंकिंग चलाते हैं। लेकिन इस दौरान कई लोग अपने आईडी पासवर्ड को ब्राउजर पर सेव करके रखते हैं। यही नहीं, कई लोग थर्ड पार्टी या अनसेफ वेबसाइट पर भी अपने आईडी पासवर्ड भरकर रखते हैं। इससे ये आपके लैपटॉप को हैक करके आपके बैंक खाते को मिनटों में खाली कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Secure Your Laptop from Hackers: लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
गोपनीय जानकारी सेव न करें
  • कई लोग लैपटॉप पर कई थर्ड पार्टी वेबसाइट पर जाकर अपनी गोपनीय जानकारी जैसे- डेबिट-क्रेडिट कार्ड पिन, नेट बैंकिंग पासवर्ड को सेव कर देते हैं। ऐसा कभी न करें वरना आपका लैपटॉप हैक हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें