फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: बंद करवाना चाहते हैं कोई बैंक अकाउंट, तो पहले जरूर जान लें ये बातें

Tue, 16 Jul 2024 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। - फोटो : Amar Ujala
Bank Account Closing Tips in Hindi: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी सैलरी बैंक खाते में ही आती होगी? यही नहीं बच्चों के भी जीरो बैंक खाते होते हैं और लोगों के सेविंग और करंट अकाउंट तक होते हैं आदि। यही नहीं, कई लोगों के तो एक से ज्यादा बैंक खाते भी होते हैं जिनका इस्तेमाल वे करते हैं। पर कई बार हमारे पास एक से ज्यादा बैंक खाते होते तो हैं, लेकिन हम इनमें से किसी खाते को बंद करवाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी बैंक खाते को बंद करवाना चाहते हैं तो इससे पहले आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। - फोटो : Istock
बैंक खाता बंद करवाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें:-

पहली बात
  • अगर आपका भी कोई ऐसा बैंक खाता है जिसे आप बंद करवाना चाह रहे हैं तो पहले ये जान लें कि अपने किसी भी खाते को एक साल से पहले बंद न करवाएं। अगर आप अपने किसी खाते को खुलवाने के एक साल के भीतर ही बंद करवाते हैं तो ऐसे में आपको खाता बंद करवाने के लिए क्लोजिंग चार्ज देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। - फोटो : istock
  • अब आप सोच रहे होंगे कि फिर हम कैसे अपने बैंक खाते को बंद करवा सकते हैं जिससे हमें चार्ज न देना पड़े, तो इसके लिए आपको बैंक खाता खुलवाने के 14 दिनों के भीतर ये समय देता है कि आप अपने बैंक खाते को बिना किसी चार्ज के बंद करवा सकते हैं। इसके अलावा आप एक साल पूरा होने के बाद भी अपने खाते को बिना कोई क्लोजिंग चार्ज दिए बंद करवा सकते हैं।

4 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। - फोटो : Istock
ये बातें भी जान लें
  • आप अगर अपने किसी बैंक खाते को बंद करवा रहे हैं और अगर उस खाते में पैसे जमा हैं, तो आप उसे निकलवा सकते हैं। पर आपको सिर्फ 20 हजार रुपये तक ही नकद मिल सकते हैं और अगर खाते में इससे ज्यादा अमाउंट जमा है तो वो आपको कैश नहीं मिल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आपके बैंक खाते में 20 हजार रुपये से ज्यादा जमा हैं तो आपको ऐसे में अपने ये पैसे अपने किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने होते हैं। इसके लिए आपको बैंक में अपने बैंक खाते की जानकारी देनी होती है और फिर बैंक उस खाते में पैसे ट्रांसफर कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें