हमें आए दिन कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है, और अगर ये हमारे पास न हो तो हमारे कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- हमारा ड्राइविंग लाइसेंस। दरअसल, सड़क पर गाड़ी चलाते समय इसका पास में होना बेहद जरूरी है। अगर ये हमारे पास नहीं होता है, तो हमारा चालान कट सकता है। वहीं, लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आरटीओ के कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं। कभी लर्निंग के लिए तो कभी टेस्ट के लिए लोगों को कई बार आरटीओ जाना पड़ता है और तब जाकर लोगों का डीएल बन पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप ऑनलाइन तरीके से भी डीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर चुका है। वहीं, पहले से देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, हरियाणा और एमपी में पहले से ये सुविधा मौजूद है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर बैठे डीएल बनवाने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...