फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake App Alert: इस तरह के एप खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता, तुरंत कर दें अनइंस्टॉल

Thu, 02 Mar 2023 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फेक एप से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
 Fake App Alert: अगर यूं कहा जाए कि ये दौर मोबाइल फोन का है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। दरअसल, आप जिस किसी के हाथ में देखेंगे आपको मोबाइल फोन ही नजर आएगा। मोबाइल के आ जाने से कई काम बेहद आसान हो गए हैं। आप घर बैठे कुछ भी करना चाहें वो कर सकते हैं। घर से ही बैंक खाता खुलवाना हो, शॉपिंग करनी हो, खाना ऑर्डर करना हो, किसी को कॉल करना हो, सोशल मीडिया पर समय बिताना हो आदि। मतलब मोबाइल से सबकुछ काम बेहद आसान तरीके से हो जाते हैं। लेकिन मोबाइल के आ जाने से जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतना ही खतरा साइबर क्राइम का भी बड़ा है। जालसाज लोगों की गोपनीय जानकारी चुराने के लिए फर्जी एप का सहारा लेते हैं और फिर इनके जरिए उनके खाते से रकम चुरा लेते हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि आपको किस तरह की एप को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
फेक एप से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
किसी भी लिंक से डाउनलोड न करें
  • कई लोग एप को डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी लिंक या व्हाट्सएप पर आए लिंक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसे एप फर्जी हो सकते हैं, जो आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए एप को हमेशा प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें।
विज्ञापन

3 of 6
फेक एप से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
रिव्यू पर ध्यान दें
  • जब भी आप किसी एप को डाउनलोड कर रहे हैं, तो आपको इसके रिव्यू पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर एप में कोई गलती होती है या ये फेक होता है, तो लोग रेटिंग और कमेंट देकर बताते हैं। अगर आपको कोई कमेंट गलत लगे, तो फिर ऐसे एप को डाउनलोड न करें।

4 of 6
फेक एप से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
बैटरी जल्द खत्म होना
  • आपने किसी एप को मोबाइल में डाउनलोड किया है और इसके बाद आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है, तो ऐसे में आपको इस एप को तुरंत अनइंस्टॉल कर देना चाहिए। दरअसल, ऐसे एप फर्जी हो सकते हैं, जो आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं। इसलिए इन्हें डाउनलोड करने से बचें।
विज्ञापन

5 of 6
फेक एप से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
स्पेलिंग में गड़बड़ी
  • अगर आप किसी एप को डाउनलोड कर रहे हैं और इसमें आपको नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी नजर आती है, तो फिर ये एप फर्जी हो सकता है। इस तरह के एप में एप के नाम को गलत स्पेलिंग के साथ लिखा होता है, लेकिन देखने या पढ़ने में ये ठीक लगते हैं। ऐसे में आपको इस तरह के एप को डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेक एप से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
थर्ड पार्टी एप से बचें
  • कई लोग थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते हैं। जैसे- बैंकिंग एप। दरअसल, इस तरह के एप आपसे पहले आपकी बैंकिंग जानकारी मांगने के साथ ही आपके मोबाइल के सभी अधिकार भी मांगते हैं। लेकिन ये एप आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए इस तरह के एप को डाउनलोड न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें