How to Prevent AC From Overheating: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है, जो कि पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ेगी। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। गर्मियों के सीजन में एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। लोग बाजार से अपनी सुविधानुसार एसी को खरीदकर लाते हैं। वहीं गर्मियों के सीजन में एसी का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की आपका एसी हादसे का शिकार भी हो सकता है। ऐसे में आपकी जान पर भी बात आ सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान एसी चलाते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं -